Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रा-वन : साउथ इंडियन लड़का और पंजाबी कुड़ी का रोमांस

हमें फॉलो करें रा-वन : साउथ इंडियन लड़का और पंजाबी कुड़ी का रोमांस
शाहरुख खान अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रा-वन’ का प्रचार बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से कर रहे हैं। फिल्म के बारे में वे धीरे-धीरे अपने पत्ते खोल रहे हैं। जहाँ तक कहानी का सवाल है तो अभी तक सिर्फ इतना ही पता है कि वे फिल्म में सुपरहीरो बने हैं।

पिछले दिनों शाहरुख ने रा-वन का कुछ हिस्सा बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों को दिखाया और सभी का कहना है कि ऐसे स्पेशल इफेक्टस आज तक हिंदी फिल्म में नहीं देखे गए हैं।

उनमें से एक ने हमें बताया कि फिल्म में शाहरुख खान साउथ इंडियन बने हैं और करीना कपूर पंजाबी लड़की। एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स के साथ-साथ दोनों के रोमांस को भी फिल्म में अहमियत दी गई है।

शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है। रोमांटिक भूमिकाएँ वे डूब कर निभाते हैं। अपनी इस खासियत का उन्होंने ‍’रा-वन’ में जमकर उपयोग किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi