Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन के दंगे से अक्षय कुमार दु:खी

हमें फॉलो करें लंदन के दंगे से अक्षय कुमार दु:खी
PR


अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 2’ की लंदन में शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार यहां हो रहे दंगे से काफी दु:खी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया है ‘‘लंदन में हाउसफुल 2 फिल्म की सिर्फ एक सप्ताह की शूटिंग के बाद वहां के युवकों द्वारा विध्वंसक हरकत करना काफी दुखद है। यह सब सही नहीं हो रहा है। खतरों को देखते हुए लंदन में हमारे दोस्त घरों में बंद हैं।’’ उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इससे पहले 43 वर्षीय अक्षय कुमार लंदन में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ‘पटियाला हाउस’ की शूटिंग कर चुके हैं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi