Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विद्या बालन ने प्रेग्नेंट महिलाओं से लिए टिप्स

हमें फॉलो करें विद्या बालन ने प्रेग्नेंट महिलाओं से लिए टिप्स
WD

विद्या बालन का नाम इस समय की सर्वाधिक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में लिया जाता है। वे अपने हर किरदार में डूबकर एक्टिंग करती हैं। परिणीता, पा, द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्में इस बात की गवाह हैं। द डर्टी पिक्चर की कामयाबी का तो पूरा श्रेय उन्हें जाता है। हीरो की भीड़ में वे अकेली ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने अपने दम पर फिल्म चलाई है।

विद्या की अगली रिलीज होने वाली फिल्म का नाम है ‘कहानी’। यह एक ऐसी गर्भवती महिला की कहानी है जो अपने पति को खोजने के लिए कोलकाता की गलियों में घूमती है, लेकिन उसे अपने पति के बारे में कोई बात पता नहीं चलती।

प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाने के लिए विद्या ने खूब तैयारी की। वे डॉक्टर्स से मिली। विदेश में गर्भवती महिलाओं से मुलाकात कर उन्होंने जाना कि इस दौरान उनकी लाइफस्टाइल कैसी होती है। गर्भवती महिला क्या करती है और क्या नहीं करती है इसकी उन्होंने लिस्ट बनाई। इस दौरान क्या अंधविश्वास होते हैं इन पर भी गौर ‍किया गया। विद्या की बहन भी प्रेग्नेंट थीं इसलिए विद्या ने उनसे भी टिप्स लिए।

फिल्म की शूटिंग के दौरान विद्या सिर्फ दो घंटे की नींद निकालती थी और सलाद खाती थीं। इसे वे ‘ग्रेंड मदर्स सलाद’ कहती हैं। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि ‘कहानी’ बेहतरीन बन पडी हैं और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्या के प्रशंसक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi