Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विवेक के नाम से दूर भागती नायिकाएँ

हमें फॉलो करें विवेक के नाम से दूर भागती नायिकाएँ
IFM
एक दौर ऐसा था जब विवेक ओबेरॉय को अगला सुपरस्टार घोषित कर दिया गया था। ऐश्वर्या राय उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। समय बदलते देर नहीं लगती। ऐश का साथ छूटा और विवेक की फिल्में भी असफल हो गईं।

पिछले वर्ष विवेक ने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी सफल फिल्म दी, जिसमें उनके अभिनय की भी प्रशंसा हुई थी। इसके बावजूद विवेक की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

हालात तो यहाँ तक पहुँच गए कि नायिकाएँ विवेक का नाम सुनते ही फिल्म करने से मना कर देती हैं। पिछले दिनों एक निर्देशक विद्या बालन के पास पहुँचा। उसने विद्या को कहानी सुनाई जो उसे पसंद आई।

जब विद्या ने नायक का नाम पूछा तो निर्देशक ने विवेक ओबेरॉय का नाम बताया। विवेक का नाम सुनते ही विद्या बालन ने कहा कि वे विवेक के साथ काम करने की इच्छुक नहीं हैं। निर्देशक के सामने दो ही विकल्प थे। या तो वे विवेक को हटाएँ या फिर विद्या को।

नायिकाओं के साथ-साथ नायक भी विवेक के साथ काम करने से कतराते हैं। गोविंदा ने विवेक के साथ फिल्म करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वे सलमान को नाराज नहीं करना चाहते थे।

बेचारे विवेक। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ऐसे दिन भी ‍देखना पड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi