Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी करने वाले हैं अश्मित-वीना!

हमें फॉलो करें शादी करने वाले हैं अश्मित-वीना!
PR


जिस तेजी से वीना मलिक मुंबई में घर तलाश रही है उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही वे अश्मित पटेल के साथ विवाह कर सकती हैं। हालाँकि न तो वे इस बात की पुष्टि करती हैं और ना ही खंडन।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में दोनों की मुलाकात हुई थी और शो के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता बन गया था। जल्दी ही वे प्रेमी-प्रेमिका की तरह रहने लगे। शो से बाहर होने के बाद भी दोनों में संपर्क बना रहा। अश्मित ने अपनी जन्मदिन की पार्टी में वीना को बुलाया।

पिछले दिनों वीना को अश्मित के घर देखा गया जहाँ उन्होंने अश्मित के माता-पिता से मुलाकात की। फिर वे अश्मित की बहन अमीषा पटेल से भी मिली। वीना अब मुंबई को अपना ठिकाना बनाना चाहती हैं। अश्मित की मदद से वे बॉलीवुड में भी करियर बनाने की सोच रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi