Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान : इन्दौर की लड़की से शादी करने की ख्वाहिश

हमें फॉलो करें सलमान खान : इन्दौर की लड़की से शादी करने की ख्वाहिश
PR


सलमान खान की जितनी चर्चा अभिनय और फिल्मों की हुई है, उससे कहीं ज्यादा वे अपने प्रेम-प्रसंगों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। सलमान की शादी को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के लोग और मीडिया अपने-अपने कयास हमेशा से लगाते आए हैं।

सलमान भले ही 40 पार हो गए हों, लेकिन अभी भी लड़कियों के दिलों पर राज करते आए हैं। अभी भी वे कहते हैं कि वे शादी जरूर करेंगे, लेकिन मनपसंद लड़की उन्हें नहीं मिल पा रही है।

हाल ही में सलमान ने कहा है कि वे मेट्रो या बड़े शहर में रहने वाली लड़की को अपना जीवन साथी नहीं बनाएंगे। इन्दौर में पैदा हुए सलमान को यह शहर बेहद पसंद है। उनका कहना है कि इन्दौर की लड़कियां संस्कारवान होती हैं। वे पारिवारिक मूल्यों का निर्वाह करना अच्छी तरह जानती हैं, इसलिए वे इन्दौर की लड़की से शादी करना चाहेंगे।

सलमान पहले भी कई बार कह चुके हैं कि वे अपनी लाइफ पार्टनर से सिर्फ इतना चाहते हैं कि वह परिवार को जोड़ने का काम करें न कि तोड़ने का। यह खूबी उन्हें इन्दौरी लड़कियों में दिखाई देती है।

इन्दौरी गर्ल्स को तो खुश होने का मौका मिल गया है। सलमान ने उनकी जी भर कर तारीफ की है और शादी के लिए भी तैयार हैं। क्या किसी इन्दौरी गर्ल की किस्मत का ताला खुलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi