Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैप्पी बर्थ-डे अभिषेक

हमें फॉलो करें हैप्पी बर्थ-डे अभिषेक
PR
बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन आज (5 फरवरी) 33 वर्ष के पूरे हो रहे हैं। वे अपना जन्मदिन न्यूयॉर्क में मनाएँगे क्योंकि ऐश्वर्या की फिल्म ‘पिंक पैंथर 2’ का वहाँ पर प्रीमियर है। उनके साथ बिग-बी भी होंगे। कई सितारे जन्मदिन के दिन काम करना पसंद नहीं करते, लेकिन अभिषेक को इस दिन काम करना पसंद है। वे इसे अपने लिए लकी मानते हैं।

अमिताभ बच्चन का बेटा होना आसान बात नहीं है। हर समय अमिताभ से तुलना का दबाव उन्हें सहन करना पड़ता है। साथ ही वे अपने से ज्यादा सफल पत्नी के पति भी हैं। अपने हँसमुख स्वभाव से अभिषेक इस तरह के दबाव को प्रकट होने नहीं देते हैं।

पिछला वर्ष उनके लिए अच्छी कामयाबी लेकर आया। ‘दोस्ताना’ और ‘सरकार राज’ सफल हुईं, लेकिन इससे ज्यादा ‘द्रोण’ की असफलता की चर्चा हुई। अभिषेक ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि सोलो हीरो के रूप में उन्हें कामयाबी ‍हासिल करना होगी, तभी वे अपने आलोचकों का मुँह बंद कर सकेंगे।

‘देहली 6’ उनकी प्रदर्शित होने वाली आगामी फिल्म है, जिसकी कामयाबी उनके लिए बहुत महत्व रखती है। इसके अलावा वे ऐश्वर्या राय के साथ भी कुछ फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi