Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

‘हिम्मतवाला’ में पांच भाषाएं बोलेंगे अजय देवगन

हमें फॉलो करें ‘हिम्मतवाला’ में पांच भाषाएं बोलेंगे अजय देवगन
PR


बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में पांच अलग अलग भाषाएं बोलते नजर आएंगे। साजिद खान की रिमेक फिल्म ‘हिम्मतवाला’ के एक विशेष दृश्य में देवगन बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और तमिल बोलते दिखाई देंगे।

साजिद ने कहा, ‘‘अजय देवगन ने फिल्म के एक विशेष दृश्य में पांच भाषाएं बोली हैं। इस दृश्य में फिल्म की हीरोइन तमन्ना, कुछ गुंडो की पिटाई के लिए अजय से कहती हैं। ये गुंडे पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और बंगाल से ताल्लुक रखते हैं।’’

साजिद बताते हैं, ‘‘लड़ाई के दौरान ये गुंडे अपनी भाषा में अजय देवगन को चुनौती देते हैं जहां अजय भी गुंडों को उनकी मातृभाषा में उन्हें जवाब देते हैं। यह केवल एक शब्द नहीं है बल्कि पूरा संवाद है।’’

साजिद ने बताया कि इन भाषाओं के उच्चारण को समझने के लिए अजय देवगन ने विशेष प्रशिक्षण लिया। यह फिल्म 29 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi