Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इसक : मूवी‍ प्रिव्यू

हमें फॉलो करें इसक : मूवी‍ प्रिव्यू
बैनर : पैन इंडिया प्रा.लि.
निर्माता : शैलेश आर. सिंह, धवल गाडा
निर्देशक : मनीष तिवारी
संगीत : सचिन, जिगर, कृष्णा
कलाकार : प्रतीक बब्बर, अमाइरा दस्तूर, रवि किशन, राजेश्वरी सचदेव, नीना गुप्ता
रिलीज डेट : 26 जुलाई 2013

PR


‘इसक’ में अंग्रेजी के मशहूर लेखक विलियम शेक्सपीयर के विश्वप्रसिद्ध नाटक ‘रोमियो एंड जूलियट’ को, भारतीय स्वरूप में पेश किया गया है। इसक का निर्देशन मनीष तिवारी ने किया है। बनारस और उसके आसपास के इलाकों पर बनी इस फिल्म में, वहां के रेत माफिया और नक्सलवादियों द्वारा की जाने वाली हिंसा को दर्शाया गया है।

webdunia
PR


इस रेत माफिया को बनारस के दो परिवारों कश्यप और मिश्रा द्वारा चलाया जाता है। ये दोनों ही परिवार एक दूसरे के घोर विरोधी हैं। कश्यप को उसकी पहली बीवी से एक खूबसूरत और मासूम 18 वर्षीय बेटी है, जिसका नाम ‘बच्ची’ है। दूसरी ओर मिश्रा का एक बेटा है, राहुल, जिसे लड़कियों और बंदूकों का शौक है।

webdunia
PR


परिस्थितियां तब बदलती हैं जब दोनों परिवारों के बीच यह दुश्मनी युद्ध में बदल जाती है और राहुल व बच्ची एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। परिणामों की अनदेखी कर दोनों अपने दिल की आवाज सुनते हैं। आगे होता है भरपूर एक्शन और ड्रामा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi