Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी

हमें फॉलो करें चेन्नई एक्सप्रेस की कहानी
बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट
निर्माता : गौरी खान, करीम मोरानी, रॉनी स्क्रूवाला, सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्देशक : रोहित शेट्टी
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सत्यराज, निकतिन धीर, प्रियमणि
रिलीज डेट : 9 अगस्त 2013

PR

चेन्नई एक्सप्रेस कहानी है राहुल (शाहरुख खान) की, जो उत्तर भारतीय है और मुंबई में अपने दादा के साथ रहता है। राहुल अपने दादा से बहुत प्यार करता है। उनकी देखभाल के लिए शादी भी नहीं करता है।


webdunia
PR

राहुल के दादा की मौत हो जाती है। उनकी आखिरी ख्वाहिश रहती है कि उनकी अस्थियां रामेश्वरम जाकर विसर्जित की जाए।


webdunia
PR

राहुल इसे पूरा करने के लिए ट्रेन में बैठ अपना सफर शुरू करता है। उसे नहीं मालूम कि यह ट्रेन उसे अपनी मंजिल तक ले जाने के साथ-साथ सच्चे प्यार से भी रूबरू कराएगी।


webdunia
PR

सफर में राहुल की मुलाकात होती है दक्षिण भारतीय मीना (दीपिका पादुकोण) से, जिसे प्यार से मीनाम्मा पुकारा जाता है।


webdunia
PR

रूढ़िवादी परिवार की मीना कोम्बन नामक गांव में रहती है। बहुत बड़ा परिवार है उसका। बचपन में ही उसने अपनी मां को खो दिया था।


webdunia
PR

मीना के पिता दुर्गेश्वरा अज़हागुसुंदरम (सत्यराज) का गांव में बड़ा नाम है। मीना को दुर्गेश्वरा बेहद चाहते हैं। पड़ोस के गांव में रहने वाला तांगाबल्ली (निकितिन धीर) नामक लड़का उन्हें पसंद भी है।


webdunia
PR

मीना और राहुल की मुलाकात होती है और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं। लेकिन दोनों का मिलना इतना आसान नहीं है। दोनों की संस्कृति अलग है, लेकिन राहुल आसानी से हार मानने वालों में से नहीं है।


webdunia
PR

राहुल इस चुनौती को स्वीकारता है। वह जानता है कि यह बात इतनी आसान नहीं है। नया माहौल, नए लोग और एक ऐसी भाषा से उसे जूझना है जो उसके बिलकुल पल्ले नहीं पड़ती है। यह एक्शन पैक्ड रोमांटिक मूवी है, लेकिन रोहित शेट्टी स्टाइल में।



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi