Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दबंग : चुलबुल पांडे की कहानी

हमें फॉलो करें दबंग : चुलबुल पांडे की कहानी
बैनर : श्री अष्टविनायक सिनेविजन लि., अरबाज खान प्रोडक्शन्स
निर्माता : ढिलिन मेहता, अरबाज खान, मलाइका अरोरा
निर्देशक : अभिनव कश्यप
संगीत : साजिद-वाजिद, ललित पंडित
कलाकार : सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, सोनू सूद, विनोद खन्ना, डिम्पल कपाड़िया, महेश माँजरेकर, ओम पुरी, टीनू आनंद
PR

‘दबंग’ के प्रोमो ने लोगों की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है, खासतौर से सलमान के प्रशंसक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जो 10 सितंबर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म से शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपना करियर शुरू कर रही हैं।

कहानी है चुलबुल पांडे (सलमान खान) की जो लालगुर्ज (उत्तर प्रदेश) में रहता है। वह किसी से नहीं डरता और भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर है। बचपन से ही उसकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं इसलिए उसके मन में कड़वाहट है। जब वह छोटा था तब उसके पिता चल बसे। उसकी माँ नैनी (डिम्पल कपाड़िया) ने प्रजापति पांडे (विनोद खन्ना) से दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उसके सौतेले भाई माखनचंद (अरबाज खान) का जन्म हुआ।

webdunia
PR

चुलबुल को अपने सौतेले पिता और भाई से कोई लगाव नहीं है, लेकिन अपनी माँ के लिए उसके दिल में खास जगह है। माँ की मौत के बाद उसने सौतेले पिता और भाई से संबंध समाप्त कर लिए। चुलबुल की जिंदगी में राजो (सोनाक्षी सिन्हा) के आते ही उसमें बदलाव आने लगते हैं। वह जिंदगी के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाने की कोशिश करता है। उसे परिवार का महत्व समझ में आने लगता है।

webdunia
PR

छेड़ी सिंह (सोनू सूद) के इरादे ठीक नहीं है। अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए वह दोनों सौतेले भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देता है। चुलबुल के लिए माखन मुश्किलें पैदा करता है, लेकिन जब उसे समझ में आता है कि छेड़ी सिंह उसे मोहरा बनाकर अपना स्वार्थ पूरा कर रहा है तो वह चुलबुल की तरफ हाथ बढ़ाता है।

क्या चुलबुल उसका साथ स्वीकारेगा?
क्या दोनों भाई मिलकर अपने विरोधी के खिलाफ लड़ेंगे? क्या चुलबुल अपने निडर स्वभाव का सही दिशा में इस्तेमाल करेगा?
इन सवालों के जवाब मिलेंगे ‘दबंग’ में जो हार्ड हिटिंग, मनोरंजक और इमोशन से भरपूर है।

webdunia
PR

निर्देशक के बारे में
पहली ही फिल्म में अभिनव कश्यप को सलमान जैसे स्टार को निर्देशित करने का अवसर मिला है। चर्चित निर्देशक अनुराग कश्यप के वे भाई हैं। अनुराग जहाँ लीक से हटकर फिल्म बनाने में विश्वास रखते हैं वही अभिनव ने मसाला फिल्म बनाई है। अभिनव का कहना है कि उन्होंने सलमान को वैसा ही पेश किया है जैसा कि उनके प्रशंसक चाहते हैं।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi