Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कहाँ से करें रिटेल मैनेजमेंट कोर्स?

मार्गदर्शन - डॉ. जयंतीलाल भंडारी

हमें फॉलो करें कहाँ से करें रिटेल मैनेजमेंट कोर्स?
रिटेल मैनेजमेंट का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?
-प्रभुजीत सिंह, महिदपुर (उज्जैन)

स्नातक डिग्री के उपरांत रिटेल मैनेजमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। इंडियन रिटेल स्कूल, नई दिल्ली। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नॉलॉजी, नई दिल्ली।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में प्रवेश की प्रक्रिया बताइए।
-वीरेन्द्र दवे, सोनकच्छ (देवास)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में प्रवेश लेने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (केट) देना होता है। केट हेतु किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। केट में चयनित होने के बाद ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू में सफल होकर आप आईआईएम में प्रवेश ले सकते हैं।

एरोबिक्स में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश में कहाँ से किया जा सकता है?
-धर्मराज यादव, सरदारपुर (धार)

जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर सर्टिफिकेट कोर्स इन एरोबिक्स एंड फिटनेस का संचालन करता है।

मध्यप्रदेश के किन विश्वविद्यालयों में योग के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं?
भारती राजानी, भगवानपुरा (खरगोन)

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में योग के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

सेना में धर्म शिक्षक बनने हेतु आयु सीमा क्या निर्धारित है?
-गोविंद श्रीवास्तव, रहली (सागर)

भारतीय सेना में धर्म शिक्षक बनने हेतु आयु सीमा २७ से ३४ वर्ष के मध्य निर्धारित है।

डिस्क जॉकी का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?
- दीपक राजपूत, इंदौर

डिस्क जॉकी (डीजेइंग) का कोर्स कराने वाले संस्थान हैं- स्पिलिन्टर्स डीजे स्कूल, मुंबई। फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi