Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका वाड्रा : कैसे हैं भाई के लिए बहन के सितारे

प्रियंका वाड्रा : राजनीति में आ सकती हैं

हमें फॉलो करें प्रियंका वाड्रा : कैसे हैं भाई के लिए बहन के सितारे
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

राजीव गांधी व सोनिया गांधी की बिटिया प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में वृषभ लग्न वृश्चिक राशि शनि के नक्षत्र अनुराधा में हुआ।

प्रियंका के लग्न का स्वामी बली है व दशम भाव में शनि की कुंभ राशि में है इसीलिए प्रियंका का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ।

webdunia
FILE


दशम भाव का स्वामी, भाग्येश होकर लग्न में वक्री है, यह राशि परिवर्तन राजयोग भी बनाता है। लेकिन प्रियंका अब तक राजनीति में नहीं आई है क्योंकि दशम भाव का स्वामी शनि वक्री है।

दशमेश का दशम भाव पर दशम दृष्टि से देखने के कारण ही वे किसी न किसी वजह से राजनीति से जुड़ीं रहीं।


webdunia
FILE


चन्द्रमा सुख व मन का कारक है जो नीच का होकर सप्तम भाव में है। चन्द्र की उच्च दृष्टि लग्न यानी स्वयं पर होने से प्रियंका की स्थिति मजबूत है। संभव है कि प्रियंका इस वर्ष राजनीति में प्रवेश कर जाए व चुनाव लड़ें।

अपने भाई राहुल के लिए प्रियंका के सितारे

webdunia
FILE


कुंडली में भाई का भाव एकादश है। एकादश भाव में मंगल मित्र यानी गुरु की राशि का है अत: प्रियंका का साथ लाभदायक रहेगा लेकिन लाभ के योग उम्मीद से कम हैं। एकादश भाव का स्वामी गुरु अष्टम भाव में है। गुरु के अंश बाल अवस्था में है। वर्तमान शनि षष्ट भाव यानी शत्रु भाव से गोचर भ्रमण कर रहे हैं।

प्रियंका की पत्रिका में चतुर्थ भाव का स्वामी (सुख-जनता का भाव) अष्टम में गुरु की राशि में पंचमेश बुध के साथ है। अगर प्रियंका बुध-सूर्य-गुरु का उपाय करें तो ही लाभ की संभावना बनती है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi