Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान के सितारे : सजा हो सकती है कम

हमें फॉलो करें सलमान के सितारे : सजा हो सकती है कम
webdunia

पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Salman's star

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सलमान सर्वधर्म को मानने वाले हैं इसका श्रेय जाता है गुरु की चन्द्र व सूर्य पर सप्तम दृष्टि जो नवम यानी धर्म व भाग्य भाव में है।

सलमान में दबंगता अधिक है एक बार जिससे मुंह मोड़ लेते हैं फिर उससे कभी नहीं बोलते व माफ भी नहीं करते हैं। इसका कारण मंगल का लग्नेश होकर दशम भाव में व उच्च का होकर द्वितीयेश व सप्तमेश शुक्र के साथ होना है।


webdunia
FILE


मंगल की भी स्वदृष्टि लग्न पर पड़ रही है। मनोरंजन का कारक सूर्य मित्र का होकर सुखेश चन्द्र के साथ भाग्य यानी नवम में होने से आप सफलतम अभिनेता हैं।

फिलहाल आप पर गैर इरादतन हत्या के आरोप तय हुए हैं, इसमें अधिकतम दस साल की सजा आरोप सिद्ध होने पर हो सकती है।


webdunia
FILE


शनि वर्तमान में उच्च का होकर सप्तम भाव से भ्रमण कर रहा है जिसकी लग्न पर नीच दृष्टि पड़ रही है। वहीं शनि जन्म लग्न से भी नीच दृष्टि लग्न पर डाल रहा है। उच्च का शनि 3 नवंबर तक चलेगा फिर वृश्चिक का होगा।

यदि फैसला नवंबर 2014 के बाद आता है तो सजा से बचने के योग हैं या सजा कम हो सकती है।


webdunia
FILE


और यदि पहले आते है तो सजा के योग बन रहे हैं। द्वितीय भाव कैद का माना गया है इस भाव में राहु अकस्मात जेल योग भी देता है। लेकिन उच्च का होने से गुप्त युक्तियों द्वार सजा से बचा जा सकता है या फिर सजा कम हो सकती है।

वर्तमान में भाग्य गुरु की दशा चल रही है कुछ तो भाग्य का लाभ मिलने से सजा कम हो सकती है या फिर बच भी सकते हैं। पुखराज पहनना शुभ रहेगा।



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi