Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाही मनभावन ऑरेंज केक

हमें फॉलो करें शाही मनभावन ऑरेंज केक
सामग्री :
डेढ़ प्याला मैदा, आधा प्याला मक्खन, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1 प्याला चीनी, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, आधा प्याला ऑरेंज स्क्वॉश, आधा छोटा चम्मच ऑरेंज एसेंस।

ऑरेंज आइसिंग की सामग्री : 1 प्याला ऑरेंज ज्यूस, 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा छोटा चम्मच ऑरेंज पील, 3-4 बूंद ऑरेंज एसेंस, 5-6 बूंदें ऑरेंज कलर की।

विधि : बेकिंग ट्रे को घी लगाकर चिकना करें। उस पर थोड़ा-सा मैदा बुरक दें। अब बटर पेपर लें। उसे भी ऑइल से चिकना करके मैदा बुरक दें। मध्यम तापमान पर ओवन गरम करें। बेकिंग पावडर और मैदे को एक साथ छान लें। मक्खन व शक्कर को एक साथ फेंटें।

फिर इसमें आधी क्रीम, थोड़ा मैदा और थोड़ा-सा ऑरेंज ज्यूस मिलाएं और फेंटें, फिर बची हुई क्रीम मिलाएं। अब बचा हुआ मैदा और ऑरेंज ज्यूस भी मिला दें। अच्छी तरह फेंटने के बाद इसमें एसेंस मिलाएं।

केक का घोल जब परतों में गिरने लगे, तब उसे बेकिंग ट्रे में डालें। 120 डिग्री सेंटीग्रेड से 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 से 40 मिनट तक केक को बेक करें। केक ठंडा करें। अब इसे ऑरेंज आइसिंग से सजाएं।

ऑरेंज आइसिंग बनाने के लिए- ऑरेंज ज्यूस, कॉर्न फ्लोर, शक्कर व ऑरेंज कलर लें। सभी को एक पैन में मिलाकर बहुत ही धीमी आंच पर धीरे-धीरे चलाते हुए गरम करें ताकि गांठें न पड़ें। गरम में ही एसेंस मिलाएं। अब केक पर डालें। अब तैयार शाही मनभावन ऑरेंज केक को पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi