Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैडम राइस! विचारों से 'भूखी' हैं आप

हमें फॉलो करें मैडम राइस! विचारों से 'भूखी' हैं आप
नीदरलैंड के करीब पाँच लाख नागरिकों ने एम्सटर्डम में सालाना क्वीन्स-डे उत्सव के दौरान नारंगी रंग के कपड़े पहनकर अपनी महारानी और राजवंश के प्रति निष्ठा जाहिर की।

क्वीन बीट्रिक्स के हजारों अनुयायी राजधानी में नारंगी रंग के कपड़े पहन कर एकत्र हुए। 2 लाख 55 हजार से अधिक लोग ट्रेनों से पहुँचे। कुछ लोग नावों से एम्सटर्डम आए।

पुलिस के आँकड़ों के अनुसार करीब 5 लाख व्यक्ति अकेले एम्सटर्डम में इस उत्सव में शामिल हुए। नहरों के तटों पर मेले जैसा माहौल था।

70 वर्षीय महारानी बीट्रिक्स और राजवंश के अन्य सदस्यों ने मक्कुम और फ्रानेकर पहुँच कर उत्सव में भाग लिया।

एनओएस टीवी द्वारा कराई गई रायशुमारी के अनुसार नीदरलैंड के 64 फीसदी निवासी मानते हैं कि महारानी को वर्ष 2011 के पहले अपने पुत्र विलियम एलेक्जेंडर के लिए सिंहासन त्याग देना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi