Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सबसे बड़ा ग्रैंड स्लेम

महेंद्र सांघी

हमें फॉलो करें सबसे बड़ा ग्रैंड स्लेम
NDND
काका : और वेबू क्या नया है आज के अखबार में।

वेबू : शहर में चोरी, डकैती और गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। कल ही एक पुलिस चौकी के सामने लूट के बाद व्यापारी की हत्या कर दी गई। काका, पुलिस क्या कर रही होगी इस मामले में?

काका : पुलिस तत्परता से यह पता करने में लगी होगी कि लूट की वास्तविक राशि कितनी थी।

वेबू : काका, बड़ी खबर यह भी है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच जॉन बुकानन ने अपनी किताब में भारतीय क्रिकेट सितारों पर जमकर निशाना साधा है। यहाँ तक कि उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन को ट्वेंटी-20 क्रिकेट के लिए अयोग्य बताया है।

काका : यह तो उन्हें कहना ही था। अफ्रीका में आयोजित आईपीएल में उनकी खूब जगहँसाई जो हो चुकी थी। वैसे अपनी टिप्पणियों से वे जनता का खूब मनोरंजन कर रहे हैं, सर्कस के किसी जोकर की तरह।

वेबू : काका मध्‍यप्रदेश के नगरीय प्रशासन नेता बाबूलाल गौर ने दावा किया है कि मध्यप्रदेश में विगत दिनों व्याप्त जलसंकट के दौरान पानी को लेकर एक भी हत्या नहीं हुई।

काका : ठीक ही तो कहा उन्होंने पानी के झगड़े में कई लोगों के सिर फूटे हैं, कइयों को चाकू लगे हैं मगर सभी मरने से बच गए। यदि कोई मरा भी तो वह पानी की नहीं बल्कि खून की प्यास के कारण मारा गया।

वेबू : काका गुजरात से खबर है कि जहरीली शराब से 105 लोगों की मौत हो गई।

काका : देशी शराब पीने वालों को चाहिए कि बोतल खरीदने के बाद थोड़ी शराब अपने हाथों से पहले विक्रेता को पिला कर जाँच लो।

webdunia
WDWD
वेबू : काका एक और मजेदार खबर है कि दिल्ली की रोहिणी जिला अदालत में वकीलों के एक गुट ने जज की पिटाई कर दी। काका क्यों की होगी?

काका : जरूर वकीलों के गुट का सरगना राजनीति में आना चाहता होगा। उसे समझ में आया होगा कि राजनैतिक पार्टियाँ आजकल सिर्फ गुंडे बदमाशों को ही प्राथमिकता देती है। कई गुंडे जिन्हें उसने सज-झूठ बोलकर फाँसी के फंदे से बचाया होगा वे शायद मंत्री बन बैठे होंगे।

वेबू : (हँसते हुए) काका, जरूर सभी राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उनके ऑफिस में बैठे होंगे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए।

webdunia
ND
काका सबसे बड़ी खबर तो यह है कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की सगाई आज हो रही है।

काका : बड़ा ही सुखद होगा उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा ग्रैंड स्लेम जीतने की ओर कदम बढ़ाते हुए। शादी ही तो दुनिया का सबसे बड़ा ग्रैंड स्लेम है जिसे अमूमन हर लड़की जीत ही लेती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi