Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इमोशनल ड्रामा कर रही हैं प्रियंका : अजय अग्रवाल

अरविन्द शुक्ला

हमें फॉलो करें इमोशनल ड्रामा कर रही हैं प्रियंका : अजय अग्रवाल
, बुधवार, 23 अप्रैल 2014 (12:20 IST)
रायबरेली। रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा एक भू-माफिया हैं, जो गरीब किसानों की जमीन हड़पकर एक कॉर्पोरेट बिजनेसमैन बना है। नाजायज तरीके से कांग्रेस की छत्रछाया में दामादजी का विकास हुआ है, देश का नहीं।
WD

कोई जांच एजेंसी उनके खिलाफ जांच करती है तो उन अधिकारियों का तबादला कर दिया जाता है और प्रियंका गांधी कहती हैं कि उनके पति के खिलाफ कोई बोलता है तो उनको दुख होता है, गलती की है तो दुख तो होगा ही।

'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'। पहले तो चोरी करो और फिर अपनी अपनी गलतियां छुपाने के लिए दूसरे पर उल्टा दोष मढ़ दो या फिर इमोशनल ड्रामा करके लोगों से सहानुभूति बटोरो, यही गांधी परिवार की खासियत है। प्रियंका गांधी इसी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं, ऐसा कहना है भाजपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल का।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की लहर के आगे आजकल गांधी परिवार सोनिया, राहुल, प्रियंका एकदम डरी हुई हैं। उनको अपना गढ़ भी सुरक्षित नहीं लग रहा है। यही कारण है कि विकास के झूठे वादे करने वाली कांग्रेस आज इमोशनल, पारिवारिक, मानसिक, ड्रामे पर उतारू हो गई है।


अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर में अपने खिसकते जनाधार, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की लोगों के बीच घटती लोकप्रियता और विश्वास उठ चुका है, तब उनको केवल प्रियंका गांधी का ही सहारा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को अगर अपनी ताकत पर भरोसा है तो वे खुद चुनाव क्यों नहीं लड़तीं?

लोग अब गांधी के नाम पर वोट नहीं देते हैं। लोगों को विकास चाहिए, देश की जनता अब यह समझ चुकी है। प्रियंका गांधी अपने भाषण में बोलती हैं कि रायबरेली की जनता ने गांधी परिवार को बहुत कुछ दिया है, लेकिन गांधी परिवार ने रायबरेली को इसके बदले में क्या दिया? अब जनता इस सबका सच जान चुकी है।

पिछले 60 सालों में कांग्रेस इसमें 34 लाख लागों का विकास नहीं कर पाई तो देश का विकास कैसे करेगी? रायबरेली उत्तरप्रदेश के 10 सबसे गरीब शहरों में से एक है। यहां की ग्रामीण आबादी 58 प्रतिशत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रही है। यह कैसा विकास है?

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi