Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मनीष तिवारी

हमें फॉलो करें मनीष तिवारी
FILE
भारत के सूचना एवं प्रसारण राज्‍यमंत्री मनीष तिवारी का जन्‍म 8 दिसंबर 1965 को चंडीगढ़ के एक राजनीतिक परिवार में हुआ है। पिता डॉ. वीएन तिवारी, जो पंजाब विश्‍वविद्यालय के पंजाबी विभाग में प्रोफेसर थे, उनकी मृत्‍यु 1984 में हुए चंडीगढ़ सिख दंगों में सुबह टहलने के दौरान हुई थी।

माता डॉ. अमृत कौर तिवारी दंत चिकित्सक हैं, जो ओरल हेल्थ साइंसेस सेंटर में प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहीं। साथ ही चंडीगढ़ के चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के स्नातकोत्तर संस्थान की डीन भी रहीं। विवाह पारसी महिला नाज़नीन बी.शफा से 12 मार्च 1996 को हुआ। उनकी एक बेटी इनेका है।

पेशे से बतौर वकील मनीष तिवारी ने पंजाब विश्वविद्यालय-चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र से बीए (ऑनर्स) किया तथा एलएलबी दिल्ली विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की।

मनीष तिवारी शुरू से ही राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े। उनके दादा सरदार तीरथ सिंह एक वकील और पंजाब कांग्रेस में मंत्री भी थे। भारतीय युवक कांग्रेस से पहली बार 1981 में जुड़े। पहली बार 1989 में राष्‍ट्रीय विद्यार्थी संघ के अध्‍यक्ष बने तथा 1998 से 2000 तक भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष रहे।

2004 में लुधियाना से लोकसभा का चुनाव हार गए, लेकिन 2009 में उन्होंने फिर वापसी की। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्‍मीदवार गुरुचरण सिंह को 1 लाख से ज्‍यादा वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की और पहली बार सांसद चुने गए। आज वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के स्‍वतंत्र राज्‍यमंत्री हैं।

ख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा 2012 में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बारे में बोलते हुए मनीष तिवारी ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि अन्ना खुद भ्रष्टाचार के कई मामलों में उलझे हुए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपने कहे पर अफसोस भी जताया।

अपनी सामाजिक गतिविधियों का निर्वहन वे गरीबों की नि:स्वार्थ कानूनी सहायता करके करते हैं। तैराकी और दौड़ का भी शौक रखते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने तैराकी और वाटर पोलो की अनेक राष्ट्रीय व अंतरविश्वविद्यालयीन स्पर्धाओं में चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है।

विश्व इतिहास, सैन्य इतिहास, अंतरराष्ट्रीय मामले, सामरिक अध्ययन के साथ कॉमिक्स पढ़ने को लेकर भी उत्साहित रहते हैं। रूस, ऑस्ट्रिया, चीन, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित अनेक देशों की यात्रा कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi