Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संघ का प्रचार है ‘मोदी लहर’- रघुवंश

हमें फॉलो करें संघ का प्रचार है ‘मोदी लहर’- रघुवंश
वैशाली (बिहार) , मंगलवार, 25 मार्च 2014 (17:52 IST)
FILE
वैशाली (बिहार)। देश में ‘मोदी लहर’ को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार तंत्र का हिस्सा करार देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार के लोकसभा चुनाव परिणाम राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में चौंकाने वाले आएंगे।

रघुवंश ने कहा कि देश अथवा बिहार में कहीं कोई मोदी लहर जैसी बात नहीं है। यह भाजपा और संघ के प्रचार तंत्र का हिस्सा है, जिसे मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से परोसा जा रहा है। गांव में और आम जनता के बीच ऐसी कोई बात नहीं है। लोग परेशान हैं और अपनी छोटी-छोटी तथा स्थानीय समस्याओं का समाधान चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करके भाजपा और मोदी का प्रचार किया जा रहा है। दिल्ली में मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जो खबरें आ रही हैं, जमीनी हकीकत उससे बिल्कुल उलट है। राजद का जनाधार बढ़ा है, लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और पार्टी के पक्ष में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।

रघुवंश ने दावा किया कि राजद का मुख्य मुकाबला (बिहार में) भाजपा से है। मोदी देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिनदेश किसी सांप्रदायिक तानाशाह को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में मोदी को लेकर अफरातफरी मची हुई है। वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। मोदी को कहीं सुरक्षित सीट नहीं मिल रही थी, इसके कारण मुरली मनोहर जोशी को दूसरे जगह (कानपुर) भेज दिया गया। आडवाणी की पार्टी में कोई नहीं सुन रहा है। जसवंतसिंह जैसे वरिष्ठ नेता को टिकट नहीं दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi