Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोलम्बस के नाम पर क्यों नहीं?

हमें फॉलो करें कोलम्बस के नाम पर क्यों नहीं?
अमेरिका पहले पहुँचा फिर इस देश का नाम अमेरिगो वेसपक्की के नाम पर क्यों?

पश्चिमी समुद्री रास्ते के सहारे ने क्रिस्टोफर कोलम्बस ने मारत पहुँचने की कोशिश की थी। ३ अगस्त १४९२ को वह यात्रा पर निकला। १२ अक्टूबर १४९२ को जब वह किनारे पर लगा तो उसने सोचा कि वह इंडिया पहुँच गया है। पर वह गलत था वह इंडिया नहीं किसी दूसरी ही भूमि पर पहुँच गया था।

इटली में पैदा हुआ खोजी यात्री अमेरिगो वेसपक्की एक व्यापारी था और इसलिए उसे शिप से समुद्री यात्रा का अनुभव था। उसने भी कोलम्बस वाला मार्ग पकड़ा और वह १५०१ में इसी जगह पहुँचा। उसने ही बताया कि जिस जगह कोलम्बस सबसे पहले पहुँचा था वह इंडिया और एशिया का कोई हिस्सा न होकर कोई दूसरी ही नई जगह है।

उसके नाम पर ही पहले दक्षिणी हिस्से को दक्षिणी अमेरिका कहा जाने लगा और बाद में उत्तरी हिस्से को मिलाकर पूरा देश अमेरिका कहलाने लगा। अमेरिगो ने अपने जीवन में कई यात्राएँ की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi