Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐसे बनाएँ मसल्स

हमें फॉलो करें ऐसे बनाएँ मसल्स
ND

अच्छा शरीर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। सभी पुरुष अपनी बॉडी बनाना, मसल्स बनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग कसरत करते हैं मसल्स बनाने के लिए, लेकिन पर्याप्त खुराक नहीं लेते। नतीजतन मसल्स तो नहीं बनते, उल्टे वे दुबले हो जाते हैं।

अच्छे मसल्स बनाने के लिए पर्याप्त कसरत के अलावा पर्याप्त खुराक भी बहुत जरूरी है।

हम यहाँ जानकारी दे रहे हैं- सुबह नाश्ते में चाय ले सकते हैं, चीज़ लगाई हुई दो ब्रेड पीस, चार अंडे के आमलेट के साथ एक गिलास दूध। दोपहर के भोजन के पहले एक गिलास फलों का रस, एक कप गिरिदार सूखे मेवे खा सकते हैं।

दोपहर के भोजन में चपातियाँ, गाढ़ी दाल, सब्जियाँ, चावल, एक कप दही व सलाद खाएँ।

शाम के नाश्ते में एक वेजीटेबल सैंडविच या चटनी सांभर के साथ दो इडली। रात्रि भोज में 4 चपातियाँ या 3 पराठे, 2 कटोरी दाल या पनीर की सब्जी या 100 ग्राम मीट या मछली, एक कटोरी सब्जी। सोते समय एक गिलास दूध लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi