Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवा बचें ब्लडप्रेशर से

यूँ रहे स्वस्थ

हमें फॉलो करें युवा बचें ब्लडप्रेशर से
ND
आजकल युवाओं में ब्लडप्रेशर की शिकायत बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें समय रहते अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। प्रस्तुत है ब्लडप्रेशर के युवा रोगी के लिए आहार टिप्स :

रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए।

भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए।

लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए।

नमक का सेवन कम करना चाहिए।

डेयरी उत्पादों, चीनी, रिफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली-भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से नाता नहीं रखना चाहिए।

webdunia
ND
दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।

कम मात्रा में बाजरा, गेहूँ का आटा, ज्वार, मूँग साबुत तथा अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।

पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

सब्जियों में लौकी, नींबू, तोरई, पुदीना, परवल, सहजन, कद्दू, टिण्डा, करेला आदि का सेवन करना चाहिए।

अजवायन, मुनक्का व अदरक का सेवन रोगी को फायदा पहुँचाता है।

फलों में मौसमी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद, अन्नानास आदि सेवन कर सकते हैं।

बादाम, बिना मलाई का दूध, छाछ सोयाबीन का तेल, गाय का घी,गुड़, चीनी, शहद, मुरब्बा आदि का सेवन कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi