Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेहत बनाती हैं सूरज की किरणें

हमें फॉलो करें सेहत बनाती हैं सूरज की किरणें
वैज्ञानिक भी सूर्य की विलक्षण रोग-निवारक शक्तियों का लोहा मानने लगे हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिक डॉ.डब्ल्यू.एम. फ्रेजर ने अपनी पुस्तक 'टेक्स्ट बुक ऑफ पब्लिक हेल्थ'में लिखा है कि सूर्य की किरणों में जीवाणुओं को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति है। सूर्य किरणों में विटामिन-डी पाया जाता है, जो मानव शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसी तरह फ्रांस के हृदय रोग विशेषज्ञ मार्सेल पोगोलो का तो यहाँ तक मानना था कि सूर्य और मानव हृदय का अटूट संबंध है। उनके अनुसार सौर-मंडल में तूफानों के आने के पहले पड़ने वाले दिल के दौरों की संख्या में तूफानों के आने के बाद चार गुना ज्यादा इजाफा हो जाता है। अमेरिकी डॉक्टर्स का मानना है कि शरीर में लौहतत्व की कमी, चर्मरोग, स्नायविक दुर्बलता, कमजोरी,थकान,कैंसर,तपेदिक और मांसपेशियों की रुग्णता का इलाज सूर्य किरणों के समुचित प्रयोग से किया जा सकता है,वहीं डॉ.चार्ल्स एफ.हैनेन और एडवर्ड सोनी ने अपनी रिसर्च से यह सिद्ध कर दिखाया है कि सूर्य किरणें बाहरी त्वचा पर ही अपना प्रभाव नहीं डालतीं,वे शरीर के अंदरुनी अंगों में जाकर उन्हें स्वस्थ बनाने में कारगर भूमिका निभाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi