Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घुँघराले बाल के लिए जीन की खोज

सेहत समाचार

हमें फॉलो करें घुँघराले बाल के लिए जीन की खोज
ND
घुँघराले बाल के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने घुँघराले बाल के लिए जिम्मेदार एक ऐसे जीन की खोज की है जिससे अब बालों को कोई भी रूप दिया जा सकता है। इसके लिए अब कोई इलेक्ट्रीकल मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों ने 'ट्राइकोहाइलीन' नाम के इस जीन की पहचान की है जो बालों को घुँघराले बनाने में जिम्मेदार होता है। इस खोज की मदद से किसी बच्चों में यह पहले ही पता लगाया जा सकता है कि उसके बाल सीधे होंगे या घुँघराले। इतना ही नहीं अगर किसी अपराधी का मौका-ए-वारदात पर बाल छूट जाता है तो डीएनए की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि बाल सीधे हैं या घुँघराले।

इसके बाद उस अपराधी को ढूँढने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक जीन में विभेदता के कारण घुँघराले या सीधे बाल होते हैं। इस शोध से एक नया इलाज शुरू होगा जिससे जीन में आवश्यक सुधार कर ही बालों को अपने हिसाब से लुक दिया जा सकता है। इस पर अभी और शोध करने की जरूरत है। वैज्ञानिक इसके लिए पेरिस के एक कॉस्मेटिक कंपनी से विचार भी कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi