Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीन सेब खाएँ, मोटापा घटाएँ

सेहत समाचार

हमें फॉलो करें तीन सेब खाएँ, मोटापा घटाएँ
NDND
वा‍शिंगटन स्थित आहार विशेषज्ञ टॉमी फिलम के अनुसार वजन कम करने के लिए तीन सेब खाने की योजना बनाई जा सकती है। उनका कहना है कि उनके एक मरीज ने दोनों समय भोजन/ब्रेकफास्ट से पूर्व नियमित रूप से एक सेब खाया और एक सप्ताह में उसका वजन आधा किलो कम हो गया।

आहार विशेषज्ञ ने यह फार्मूला अपने अन्य मरीजों पर भी अपनाया। उनके वजन में पहले के मुकाबले तीन गुना अधिक कमी आई।

मुंबई की आहार विशेषज्ञ नैनी सीतलवाड़ के अनुसार सेब सपनों को पूरा करने वाला फल है। जीरो फैट और कम चीनी वाला यह फल डायबिटीज के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसे भोजन से पूर्व खाने से भूख नहीं लगती और वजन में भी कमी आती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi