Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेक्स के दौरान दम घुटने से युवक की मौत

हमें फॉलो करें सेक्स के दौरान दम घुटने से युवक की मौत
फीनिक्स , शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014 (07:58 IST)
FILE
फीनिक्स (एरिजोना)। अमेरिका में सहमति से सेक्स करते समय दम घुटने से एक आदमी की मौत हो गई। इस मामले में सेक्स करने वाली 16 साल की लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस घटना में मरने वाले व्यक्ति की पहचान जैसन एश के रूप में की ह‌ै।

गिरफ्तार की गई लड़की का कहना है कि दोनों सहमति के साथ ही सेक्स कर रहे थे, तभी 43 साल के जैसन की मौत हो गई। लेकिन, पुलिस का कहना है कि जैसन एश के शरीर पर चोट के कई निशान थे और उसकी गर्दन पर रस्‍सी बंधी हुई थी।

लड़की का कहना है कि दोनों सेक्स गेम में लिप्त थे और गर्दन में रस्सी बांधकर इसका आनंद ले रहे थे कि जैसन के गले में रस्सी कस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जैसन के मौत के बाद लड़की अपने घर से भाग गई। लड़की की मां को इस बात का पता था और उसने ही पुलिस को बुलाया।

लड़की की स्वीकारोक्ति...पढ़ें अगले पेज पर....


लड़की की मां ने बताया कि लड़की ने स्वीकार किया है कि वे गले में रस्सी बांधकर सेक्स कर रहे थे इसी दौरान जैसन की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि यह हिंसात्मक सेक्स का मामला हो सकता है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की पहचान उजागर नहीं की है क्योंकि उस पर एक वयस्क के तौर पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता है।

ग्लैंडेल पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट जे ओनील ने कहा कि लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि सेक्स एक्ट के दौरान उसने जैसन को काटा और उसकी गले की रस्सी खींचीं। इस मामले में अभी भी जांच चल रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi