Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्तन कैंसर से जुड़े जीन का पता लगा

सेहत समाचार

हमें फॉलो करें स्तन कैंसर से जुड़े जीन का पता लगा
, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2009 (21:13 IST)
ND
वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीन का पता लगाया है जो दुनियाभर में स्तन कैंसर के आधे मामलों के लिए जिम्मेदार है। इस खोज से स्तन कैंसर के इलाज का नया तरीका मिलने की उम्मीद बढ़ गईं है। 'डेली टेलीग्राफ' अखबार के मुताबिक कैंब्रिज विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की इस खोज को स्तन कैंसर से बचाव की खोज में पिछले 20 वर्षों की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इस खोज से इस बीमारी के इलाज की नई संभावनाओं का पता चलने की उम्मीद है। कैंब्रिज विश्वविद्यालय वैज्ञानिकों के एक दल ने एक नई जीन एनआरजी-1 का पता लगाया है जो सामान्य तौर पर कुछ कैंसरग्रस्त व्यक्तियों में हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो जाता है।

यह क्षतिग्रस्त जीन आधे से अधिक स्तन कैंसर, प्रोस्टेट तथा बोवेल कैंसर के लगभग 50 प्रतिशत मामलों एवं सभी ओवेरियन तथा ब्लेडर कैंसर के 25 प्रतिशत मामलों में सामान्य पाई जाती है। इस जीन की खोज करने वाले कैंब्रिज विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग के डॉ. पाल एडवर्ड्स तथा उनके साथियों ने कहा कि इसकी खोज से स्तन कैंसर समेत कुछ कैंसरों के प्रसार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi