एक कंजूस व्यक्ति हनीमून के दौरान अपनी पत्नी के साथ एक होटल में ठहरा हुआ था।
सुबह के वक्त कंजूस व्यक्ति हिसाब-किताब लगाने में व्यस्त था।
पत्नी से रहा नहीं गया, तो वह पति का ध्यान बँटाने के लिए खिड़की की ओर इशारा करते हुए बोली- देखो जी, वो भँवरा फूल में घुसकर क्या छेड़खानी कर रहा है?
पति झल्लाता हुआ बोला- छेड़खानी नहीं कर रहा होगा,
बल्कि अपना खोया रुपया ढूँढ रहा होगा।