Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण त्रयोदशी
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
  • व्रत/मुहूर्त-गुरु अस्त (पश्चिम), शिव चतुर्दशी
  • राहुकाल-प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन

हमें फॉलो करें मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन
आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक नवरात्रि व्रत में मां दुर्गा की विशेष उपासना की जाती है। नवरात्रि मुख्य रूप से वासंतिक और शारदीय दो हैं। शारदीय नवरात्रि में शक्ति की उपासना विशेष महत्व रखती है।

प्राचीन काल में युद्ध नीति के अनुसार शरद ऋतु में ही शत्रुओं पर आक्रमण किया जाता था इसीलिए शारदीय नवरात्रि उपासना विशेष महत्व रखती है।

webdunia
FILE


इस उपासना में वर्ण, जाति एवं समुदाय का भेदभाव नहीं होता। अतः सभी वर्ग एवं जाति के लोग भगवती भवानी की आराधना एवं उपासना करते हैं।

नवदुर्गा की उपासना करने वाले साधक प्रतिपदा से नवमी तक अपने संकल्पों के अनुसार व्रत रखते हैं। कुछ लोग निराहार व्रत करते हैं तो कुछ लोग एक भुक्त अर्थात्‌ शाम को व्रत खोलने के बाद भोजन करते हैं। कुछ लोग फलाहार अथवा दूध पीकर भी उपासना करते हैं।

webdunia
FILE

दुर्गा उपासना में भक्ति और अनुष्ठान दोनों विधियां हैं। जहां तपस्वी ब्राह्मणों द्वारा यजमान, समाज अथवा राष्ट्र के लिए संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता है। वहीं आत्म कल्याण के लिए निष्काम भाव से भी कुछ साधक मां की आराधना करते हैं। अनुष्ठान करने वालों के लिए विशेष सावधानियां होती हैं।

उन्हें यम-नियम का पालन करते हुए भगवती दुर्गा की आराधना पूर्वक अनुष्ठान एवं पाठ करना चाहिए। अनुष्ठान कर्ता जितने संयमित-नियमित एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से शुद्ध रहेंगे उन्हें उतनी ही अधिक सफलता एवं मां की कृपा प्राप्त होगी।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi