Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गागा ने किया पेटा को नाराज

हमें फॉलो करें गागा ने किया पेटा को नाराज
लेडी गागा के गानों की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी उनके पहनावे और उनकी बिंदास जिंदगी की होती है। शायद गागा भी जानबूझकर ऐसी हरकतें करती हैं ताकि सुर्खियों में रहे। हाल में जापान की एक मैगजीन में छपी एक तस्वीर में गागा एक ऐसी बिकनी में नजर में आ रही हैं जिस पर कच्चे माँस के लोथड़े लटके हुए हैं।

पत्रिका के उपरी पृष्ठ पर गागा कच्चे माँस की मदद से बनी बिकनी पहने दिखाई गई है। इस तस्वीर में गागा को एक मनमोहक मुद्रा में दिखाने की कोशिश की गई है।

गागा की इस ताजातरीन हरकत ने न केवल पशु अधिकारों से जुड़े अभियान चलाने वालों को नाराज किया है, बल्कि पेटा के अध्यक्ष इंगरिड न्यूकिर्क को भी गागा की इस तस्वीर पर घोर आपत्ति है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi