Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जन्मदिन पर अस्पताल पहुँची मारिया

हमें फॉलो करें जन्मदिन पर अस्पताल पहुँची मारिया
गर्भवती मारिया कैरी को अपने जन्मदिन पर प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाँकि अब वे वापस घर आ गई हैं।

ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को दिए संदेश के मुताबिक मारिया पति निक कैनक के साथ अपने जुड़वाँ बच्चों का इंतजार कर रही हैं।

मारिया ने लिखा, ‘‘बच्चे हमारे साथ वर्षगाँठ मनाना चाहते थे। मुझे कल रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई और मैं अस्पताल पहुँच गई। उन्होंने कहा अब यह नियंत्रण में है और मैं घर जा सकती हूँ।

मारिया लिखती हैं, ‘‘लेकिन उन्होंने 3-27 को वषर्गांठ पर अपनी उपस्थिति लगभग दर्ज करा दी।’’ मारिया जुड़वाँ बच्चों की माँ बनने वाली हैं, जिसमें एक लड़का है और एक लड़की।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi