Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मेगान फॉक्स ने मंगेतर से संबंध तोड़े

हमें फॉलो करें मेगान फॉक्स ने मंगेतर से संबंध तोड़े
ज्यादातर लोग मानते हैं कि रिश्तों को ढोने के बजाय तोड़ देना ही उचित रहता है। ऐसा हॉलीवुड की अदाकारा मेगन फॉक्स भी सोचती हैं। मेगन ने अपने मंगेतर ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से सगाई के बाद ‍अलग होने का फैसला किया है।

दोनों के बीच 2004 से रोमांस चल रहा था और दो वर्ष पूर्व उन्होंने सगाई की थी। इतने दिनों से एक-दूसरे को जानने के बावजूद उन्हें महसूस हुआ कि एक ही राह पर साथ चलना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए दोनों ने आपसी सहमति से अलग-अलग राहों पर चलने का फैसला किया।

सबसे अच्छी बात ये कि उनमें किसी किस्म का मनमुटाव नहीं है और आगे भी वे दोस्त बने रहेंगे। फिलहाल वे अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi