Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोल्जर गर्ल्स में दिखेंगी उमा थुरमैन

हमें फॉलो करें सोल्जर गर्ल्स में दिखेंगी उमा थुरमैन
‘किल बिल’ अभिनेत्री उमा थुरमैन वास्तविक जीवन पर आधारित ‘सोल्जर गर्ल्स’ में अभिनय करेंगी। वे उस नन का किरदार अदा करेंगी, जिसने यूगांडा की छात्राओं को दासता से बचाया था।

1996 में हुई घटना पर आधारित यह ‍फिल्म होगी, जिसमें सशस्त्र विद्रोहियों के एक समूह ने अफ्रीकी देश से 140 छात्राओं को स्कूल से अपहृत कर लिया गया था। इन लड़कियों को बाल सैनिक बना दिया गया या उनका यौन शोषण किया जाता था।

थुरमैन स्कूल की अध्यापिका सिस्टर कैरोलिन की भूमिका अदा करेंगी जिसने विद्रोहियों के अड्डे पर जाकर लड़कियों को रिहा करने की माँग की थी। 110 छात्राओं को लौटा दिया गया था। उसके बाद उन्होंने शेष छात्राओं और विद्रोहियों के कब्जे में मौजूद अन्य बच्चियों की रिहाई के लिए अभिभावकों, सरकार, संयुक्त राष्ट्र, यहाँ तक कि पोप की भी मदद लेने का अभियान छेड़ दिया।

(भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi