Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपके वार्डरोब की सुरक्षा

हमें फॉलो करें आपके वार्डरोब की सुरक्षा
ND

गर्मी के दि‍नों में कई घरों में चींटि‍यों का प्रकोप जोरों पर होता है। चींटि‍यां कपडों को तक नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में अपने वार्डरोब की सुरक्षा जरूरी हो जाती है। सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो कपड़ों में फिनाइल की गोली रखी जा सकती है, लेकिन इससे स्मैल आ जाती है। पर कपड़ों का नुकसान नहीं होता है।

इसी तरह नीम की पत्तियां भी रखी जा सकती हैं। कई लोगों के घर में फर्शी की अलमारी होती है, जिसमें दरवाजा भी नहीं होता। कपड़ों को पूरी तरह ढंककर रखें, जिससे वे सुरक्षित रह सके। साथ ही नीचे कॉटन का कपड़ा बिछा दें। वार्डरोब का कलर लाइट होना चाहिए। इसमें क्रीम और व्हाइट कलर खास है।

लाइट कलर से वार्डरोब में रोशनी रहती है। इसी तरह इसे कमरे के अनुरूप डिजाइन करवा सकते हैं। इन दिनों वार्डरोब के दरवाजे ठीक से बंद जरूर करें। जरा भी हवा न जाने दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi