Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून में आजमाएं सेहत के नुस्खे

हमें फॉलो करें मानसून में आजमाएं सेहत के नुस्खे
वर्षा मन को ठंडक पहुंचाने वाली ऋतु है जिसका समूची प्रकृति को इंतजार रहता है, लेकिन इस ऋतु में कुछ स्वास्थ्यगत समस्याएं भी आमतौर पर सर उठाती हैं। सेहत की समस्या उन्हें जल्दी चपेट में लेती है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। कुछ आसान से उपाय आपका इम्यून सिस्टम मजबूत कर सकते हैं।

4 छुहारे एक गिलास दूध में उबाल कर ठंडा कर लें।

प्रातः काल या रात को सोते समय, गुठली अलग कर दें और छुहारें को खूब चबा-चबाकर खाएं और दूध पी जाएं।

लगातार 3-4 माह सेवन करने से शरीर का दुबलापन दूर होता है, चेहरा भर जाता है।

सुन्दरता बढ़ती है, बाल लम्बे व घने होते हैं और बलवीर्य की वृद्धि होती है।

यह प्रयोग नवयुवा, प्रौढ़ और वृद्ध आयु के स्त्री-पुरुष, सबके लिए उपयोगी और लाभकारी है।

दमा : दमा के रोगी को प्रतिदिन सुबह-शाम 2-2 छुहारे खूब चबाकर खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को शक्ति मिलती है और कफ व सर्दी का प्रकोप कम होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi