Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लहसुन : ठंडे मौसम का गर्म साथी

घरेलू नुस्खे

हमें फॉलो करें लहसुन : ठंडे मौसम का गर्म साथी
ND
लहसुन का नियमित सेवन करने वालों को तपेदिक यानी टीबी रोग नहीं होता।

लहसुन कीटाणुनाशक है। एंटीबायोटिक औषधियों का अच्छा विकल्प है। लहसुन से टीबी के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

सबसे पहले लहसुन को छील लीजिए।

अब एक कली के तीन-चार टुकड़े कर लें।

दोनों समय भोजन के आधा घंटे बाद काटे हुए दो टुकड़ों को मुँह में रखें।

धीरे-धीरे चबाएँ। जब अच्छी तरह से उसका रस बन जाए तब ऊपर से पानी पीकर सारी चबाई लहसुन निगल लें।

अगर लहसुन का तीखापन सहन नहीं कर पाते हों तो एक-एक मनुक्का में दो-दो टुकड़े रखकर चबाएँ।

webdunia
ND
एक लहसुन की चार कलियाँ छीलकर तीस ग्राम सरसों के तेल में डाल दें। उसमें दो ग्राम (आधा चम्मच) अजवाइन के दाने डालकर धीमी-धीमी आँच पर पकाएँ। लहसुन और अजवाइन काली हो जाए तब तेल उतारकर ठंडा कर छान लें। इस गुनगुने गर्म तेल की मालिश करने से हर प्रकार का बदन का दर्द हो जाता है।

लहसुन दमा के इलाज में काफी कारगर साबित होता है। 30 मिली दूध में लहसुन की पाँच कलियाँ उबालें और इस मिश्रण का हर रोज सेवन करने से दमे में शुरुआती अवस्था में काफी फायदा मिलता है। अदरक की गरम चाय में लहसुन की दो पिसी कलियाँ मिलाकर पीने से भी अस्थमा नियंत्रित रहता है। सबेरे और शाम इस चाय का सेवन करने से मरीज को फायदा होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi