Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्मों से राजनी‍ति की ओर प्रकाश झा

हमें फॉलो करें फिल्मों से राजनी‍ति की ओर प्रकाश झा
हिंदी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक और लेखक प्रकाश झा इस बार बिहार की पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी हैं। 27 फरवरी 1952 में यहीं उनका जन्म हुआ था।

प्रारंभिक शिक्षा के बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से बी.एस-सी. करने राजधानी पहँचे प्रकाश झा ने ‍पढ़ाई अधूरी छोड़कर पेंटर बनने के लिए मुंबई का रुख किया। पर यहाँ पर फिल्मों के आकर्षण में पड़कर उन्होंने पुणे के फिल्म टी वी इंस्टीट्‍यूट में प्रवेश पाया।

बहुत सारी डॉक्यूमेंट्रीज और फिल्में बनाने वाले झा सामाजिक बुराइयों से जुड़े मुद्‍दों पर फिल्‍में बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। पिछली बार 2004 में उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। इस बारे वे लोजपा के प्रत्याशी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi