Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अंग्रेजों की शाही विरासत - विक्टोरिया मेमोरियल

हमें फॉलो करें अंग्रेजों की शाही विरासत - विक्टोरिया मेमोरियल

विक्टोरिया मेमोरियल क्वीन विक्टोरिया के शाही जीवन का झरोखा है, जो यहाँ आने वालों को बीते समय में लेकर जाता है। उस समय क्वीन विक्टोरिया न सिर्फ यूनाइटेड किंगडम की, बल्कि भारत की भी महारानी थीं।

ND


यह भव्य स्मारक भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की सफलता को मनाने के लिए बनवाया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल पाश्चात्य और मुगल वास्तुकला का बढ़िया समावेश किया गया है।

1906 में कोलकाता घूमने निकले जॉर्ज पंचम ने वास्तुकला के इस उद्भुद स्मारक के लिए आधारशिला रखी थी। क्वीन विक्टोरिया की स्मृति में स्मारक के निर्माण का यह विचार लॉर्ड कर्जन का था। इतावली डिजाइन के स्मारक और मुगल शैली के गुंबद का समावेश करके सर विलियम एमर्सन ने विक्टोरिया मेमोरियल का डिजाइन तैयार किया था। यह स्मारक 1921 में बनकर तैयार हुआ था।

webdunia
ND
क्वीन के शाही जीवन को समर्पित इस भव्य स्मारक को शाही अंदाज में ही बनाया भी गया। इसमें लगने वाला सफेद संगमरमर विशेष रूप से जोधपुर से मँगवाया गया था। कांस्य धातु से बना स्मारक का गुंबद विजय का प्रतीक है। 'विक्टोरिया मेमोरियल' के निर्माण का कुल खर्च एक करोड़ पाँच लाख रुपए था। खास बात यह कि इसमें ब्रिटिश सरकार के पैसों का जरा भी इस्तेमाल नहीं किया गया था।

184 फुट ऊँची इस इमारत पर 16 फुट ऊँचा विजय गुंबद है। यहाँ बनी अन्य आकृतियाँ मातृत्व, बुद्घिमत्ता, कला, ज्ञान, न्याय, परोपकार और वास्तुकला आदि को दर्शाते हैं। 64 एकड़ की जमीन पर बनाए गए विक्टोरिया मेमोरियल में स्मारक के अलावा खुला मैदान, तालाब, झाड़ियों के झुरमुट और खूबसूरत बगीचा भी है।

मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जिसमें क्वीन के पियानो और स्टडी डेस्क सहित 3000 से भी अधिक वस्तुएँ प्रदर्शित की गई हैं। इसके अलावा यहाँ क्वीन विक्टोरिया व उनके पति प्रिंस अल्बर्ट से जुड़ी हजारों वस्तुओं का संग्रहण हैं।

यहाँ एक फोटो गैलरी भी है, जिसमें क्वीन और प्रिंस के पोर्टरेट व कई अन्य पेंटिंग्स भी हैं। भारत को स्वतंत्रा मिलने के बाद इस मेमोरियल हॉल में कुछ परिवर्तन किए गए। जिसमें स्वतंत्रा सेनानियों के चित्र, उनसे संबंधित जानकारियाँ व स्वतंत्रा संग्राम के बारे में जानकारी शामिल हैं। पर्यटकों के लिए यह सोमवार को छोड़कर सप्ताहभर रोज सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक खुला रहता है।

विक्टोरिया मेमोरियल - एक नजर मे

स्थान - कोलकाता

निर्माण - 1906-1921

वास्तुविद - सर विलियम एमर्सन

क्षेत्रफल - 64 एकड़

निर्माण पर खर्च - 1 करोड़ 5 लाख रुपए

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi