Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉलीवुड की दुनिया लॉस एंजिलिस

हमें फॉलो करें हॉलीवुड की दुनिया लॉस एंजिलिस
WDWD
डिज्नी कार्टून पात्र की टीवी पर रोमांचित कर देने वाली हरकतों को देखकर सभीचकित रह जाते हैं। सपनों में आते हैं तथा बच्चों के मन में इच्छा होती है कि वे डिज्नी वर्ल्ड का भ्रमण करते तो बहुत अच्छा होता। यदि यह स्वप्न सच के रूप में बदल जाए तो .........

कैलिफोर्निया में स्थित देश का सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिल्स विश्व में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। अमेरिका का यह बड़ा शहर लॉस एंजिल्स तकनीकी, व्यापार, मीडिया तथा राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र है। विश्व के विख्यात मोशन पिक्चर, टीवी का जन्म लॉस एंजिल्स में हुआ था। टाइटैनिक तथा स्पाइडरमैन जैसी हॉलीवुड फिल्मों का जन्म यहाँ पर हुआ। एंजेलिना जोली तथा मर्लिन मुनरो का जन्म यहाँ पर हुआ था।

भ्रमण के दैरान सैलानी वर्ल्ड डिज्नी कंसर्ट हॉल, कोडैक थिएटर, लॉस एंजिल्स कला संग्रहालय तथा हॉलीवुड जैसी मनोरंजक स्थल देख सकते हैं।

कोडैक थियेटर- मंच में विभिन्न प्रकार के नाटक प्रदर्शित किए जाते हैं। हॉलीवुड बोलिवर्ड में भोजनकक्ष तथा मनोरंजन के सभी साधन उपलब्ध हैं। रंगमंच पर नाटकों का मंचन होता है। विश्व के जाने-माने तथा आकर्षित करने वाले अकादमी अवार्ड सेरेमोनी थिएटर में आयोजित किए जाते हैं।


लॉस एंजिल्स कला संग्रहालय विश्व भर में जाना जाता है। शिकागो स्थित विशाल संग्रहालय में 2 लाख 50 हजार कलाकृतियाँ रखी गई हैं। प्राचीनकाल से लेकर वर्तमान तक ऐतिहासिक वस्तुएँ रखी गई हैं

  लॉस एंजिल्स कला संग्रहालय विश्व भर में जाना जाता है। शिकागो स्थित विशाल संग्रहालय में 2 लाख 50 हजार कलाकृतियाँ रखी गई हैं। प्राचीनकाल से लेकर वर्तमान तक ऐतिहासिक वस्तुएँ रखी गई हैं।       
जे पॉल घेटि संग्रहालय बच्चों के लिए एक उपयुक्त मनोरंजक स्थल है। सूर्य अस्त होने के साथ-साथ केफिटेरिया में बैठकर गर्म चाय की चुस्की लेना तथा नाश्ता करना एक अद्‍भुत आनंद देता है। ऊँची इमारतों का यह संग्रहालय इतना विशाल है कि नक्शे के बिना चलना बहुत ही कठिन है तथा प्रदर्शित किए हुए कला चित्र को देख सकते हैं।

ग्रीफित पार्क जो कि हॉलीवुड के निकट स्थित है। इस ताराघर में युवापीढ़ी को लुभाने वाले विज्ञान के कार्यक्रम प्रदर्शित किए जाते हैं।

वस्तुओं की खरीददारी के लिए अनोखी जगह है बेवर्ली सेंटर यहाँ पर विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ सभी एक ही छत के नीचे पाई जाती हैं।
लोग यहाँ पर रातभर नहीं सोते हैं। क्लब तथा भिन्न प्रकार के क्रीड़ा बार स्थित हैं। वेस्टवुड में मार्टिनी बार तथा सेंटा मोनिका में रंग-बिरंगे बार स्थित हैं।

सुईस विट्टन तथा गुस्सी के कपड़े तथा अन्य वस्तुएँ यहाँ पर मिलती हैं।

सभी धर्म के लोग यहाँ पर निवास करते हैं। शांति तथा एकता बनी रहती है विशेषकर बौद्ध धर्म के लोग यहाँ पर निवास करते हैं।

कैसे पहुँचें -

भारत के किसी भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमान पर सवार हो सकते हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi