Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुरकुरा चीज-चिली डोसा

हमें फॉलो करें कुरकुरा चीज-चिली डोसा
सामग्री :
500 ग्राम चावल, 50 ग्राम उड़द दाल, 25 ग्राम चना दाल, 50 ग्राम चीज, 2 शिमला मिर्च लंबी टुकड़ों में कटी हुई, तेल और नमक।

विधि :
सबसे पहले चावल, उड़द दाल और चना दाल को रात भर पानी में भिगो कर रखें। फिर उसमें नमक मिलाकर अच्छे से पीस लें, आपका मिश्रण पकौड़े के पेस्ट समान होना चाहिए। अब तवे पर एक छोटा चम्मच तेल फैला कर गर्म कर लें, फिर बड़े चम्मच की सहायता से एक चम्मच पेस्ट को धीरे-धीरे पूरे तवे पर फैला दें। ऊपर से चिली फ्लेक्स और चीज को ग्रेट कर दें।

नीचे की ओर से डोसा कुरकुरा होने पर पलटे से हल्के से धीरे-धीरे डोसे को लपेट लें। अब तैयार चीज चिली डोसा को नारियल की गीली चटनी, हरे धनिए की चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi