Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(चतुर्दशी तिथि)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण चतुर्दशी
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • व्रत/मुहूर्त- श्राद्ध अमावस्या, रवींद्रनाथ टैगोर ज.
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

विज्ञान और धर्म का समन्वय

हमें फॉलो करें विज्ञान और धर्म का समन्वय
ND

वह कहानी आपने सुनी होगी जब जंगल में आग लग गई थी तो एक लंगड़ा और एक अंधा था। वो दोनों बच के कैसे निकले? अंधा चल सकता था लेकिन उसे दिखाई नहीं देता आज हमारी स्थिति भी वैसी ही है।

विज्ञान और धर्म का एक समन्वय चाहिए। संसार की सफलता और भीतर की शांति इनका संयोग चाहिए वरना हम बड़े खतरे की स्थिति में हैं। अगर विज्ञान जैसा बढ़ता जा रहा है तो बिल्कुल अंधा है वह। चलने की ताकत उसके पास है, वो तरक्की करता जा रहा है लेकिन वह गड्ढे में जाकर गिरने वाला है उसको ये भी नहीं पता।

अगर थर्ड वर्ल्ड वार हुआ
तो आखिरी वार होगा, उसके बाद कोई बचेगा नहीं लड़ने के लिए। धर्म अकेला लंगड़ा है। उसको दिशा तो दिखाई देती है कि उसको कहाँ जाना है, कैसे जाना है लेकिन वह चल नहीं पाता। अगर इन दोनों में धर्म जल्दी ही एक संतुलन नहीं बना और विज्ञान में या संक्षेप में कह लें कि पूरब और पश्चिम में या हमारे बाहरी जीवन और आंतरिक जीवन का कह लें अगर ये संतुलन नहीं बना तो मानवता गिरने के करीब है।

अंधा जानता था कि जाना कहाँ है और लंगड़े को दिखाई देता था मगर वह चल नहीं सकता था तो कैसे जाएँ। और फिर संयोग बना, उनमें समझ डेवलप हुई। अंधे ने लंगड़े को अपने कंधे पर बिठा लिया, लंगड़ा राह दिखाता गया और अंधा चलता गया तब दोनों जंगल की आग से बाहर हो गए। आज हमारी स्थिति भी वैसी ही है। विज्ञान और धर्म का एक समन्वय चाहिए।

साभार- डायमंड कॉमिक्स प्रकाशन लि.

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi