Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(वरुथिनी एकादशी)
  • तिथि- वैशाख कृष्ण एकादशी
  • शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
  • व्रत/मुहूर्त- वरुथिनी एकादशी, नर्मदा पंचकोशी यात्रा, प्रभु वल्लभाचार्य ज.
  • राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

प्रकृति विरुद्ध कार्य से कष्ट संभव

हमें फॉलो करें प्रकृति विरुद्ध कार्य से कष्ट संभव
ND
स्वामी प्रेमानन्द पुरी ने उपदेश देते हुए कहा कि ईश्वर अपनी महामाया प्रकृति के द्वारा संसार का संतुलन रखता है। वस्तुतः संपूर्ण संसार प्रकृति के ही वशीभूत है लेकिन मनुष्य परमात्मा की प्रकृति के नियम विरुद्ध कार्य करने से ही कष्ट एवं दुःख उठाता है।

स्वामी जी ने कहा प्रकृति विरुद्ध आचरण करने के कारण ही मनुष्य परमात्मा से दूर होता जाता है। पृथ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश पाँच महातत्वों से ही मानव देह अस्तित्व में है। जिसमें, सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण तीनों परिस्थिति के अनुसार अपना प्रभाव जमाते हैं।

मानव को भक्ति एवं साधना के द्वारा रजोगुण एवं तमोगुण की प्रवृत्ति को कम करते हुए सतोगुण को जागृत करना चाहिए इसी से समाज में प्रेम एवं समन्वय स्थापित होता है। सतोगुणी प्रवत्ति के लिए सतोगुण प्रधान खान-पान और आचरण का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा गौ सेवा, तीर्थ भ्रमण एवं भगवद्भक्ति से मनुष्य में सतोगुण बढ़ने लगत हैं।

गाय के दूध, दही, घृत में शर्करा एवं मधु के संमिभ्रण से पंचामृत अर्थात्‌ पाँच प्रकार के अमृतों का तत्व उत्पन्न होता है, उसमें तुलसी पत्र डालने से वह अमृत चरणामृत बन जाता है। जिसके पान करने से मनुष्य की आधि (मानसिक रोग) व्याधि (शारीरिक रोग) दोनों दूर हो जाते हैं। कुशाओं से वैदिक मंत्रों का साथ मंथन करने पर इस पंचगव्य में रोग प्रतिकारक शक्ति आ जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi