Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
  • तिथि- आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी/चतुर्दशी-(क्षय)
  • शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
  • व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मास शिवरात्रि
  • राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
webdunia
Advertiesment

सत्संग सुधारेगा आपका जीवन

आदमी अपने स्वभाव से दुःख पाता है

हमें फॉलो करें सत्संग सुधारेगा आपका जीवन
ND

भगवान ने इस सृष्‍टि का निर्माण किया और मनुष्य को सब कुछ दिया है, लेकिन वह उसका उपयोग सही ढंग से नहीं कर पाता है। यही कारण है कि वह जीवन भर दुखी रहता है। उसके दुख की वजह भौतिक साधनों की कमी नहीं है, बल्कि स्वभाव है।

दुख का एक और कारण मनुष्य का पूर्व जन्म के बारे में सोचना है। मनुष्य अपने दुखों को पिछले जन्म का दोष देता है। लेकिन ऐसा नहीं है, मनुष्य का स्वभाव सत्संग सुनने से सुधर सकता है। मनुष्य सत्संग सिर्फ सुने ही नहीं, बल्कि उसका महत्व समझे। कथा-पुराण को भावपूर्वक सुनने से इसका सकारात्मक असर होता है। कथा मन को निर्मल कर देती है।

webdunia
WD
आपको कोई भी, किसी भी प्रसंग या समारोह शुरू करने से पहले गुरु की वंदना करनी चाहिए। गुरु बोध कराने वाला होता है। अध्यात्म प्रसंग में भगवान शंकर को गुरु के रूप में स्वीकारा गया है। इसके बाद ग्रंथ, पुराण व शास्त्रों की पूजा होती है।

रामचरितमानस में चार वेद और 18 पुराणों का सार मिलता है। जब मनुष्य अंदर से सुखी होता है, तभी उसे वास्तविक आनंद मिलता है। संतों-महात्माओं का समाज में होना चलता-फिरता प्रयाग है। ऐसे संत जगत के कल्याण के लिए विचरण करते हैं।

राम का नाम राम से महान है। राम नाम की महिमा अपार है। केवल नाम के आधार पर ही शंकर, मीरा और प्रहलाद ने विष का पान कर लिया और अमर हो गए। मनुष्य को अपने स्वभाव को सुधार कर धर्म-कर्म में लगाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi