Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चाणक्य नीति - अध्याय 2

चाणक्य अध्याय के नीति सूत्र - 2

हमें फॉलो करें चाणक्य नीति - अध्याय 2
* हमेशा ही प्रेम और मित्रता बराबर वालों में अच्छी लगती है। जैसे राजा के यहा नौकरी करने वाले को इज्जत मिलती है। व्यवसायों में वाणिज्य सबसे अच्छा है एवं उत्तम गुणों वाली स्त्री घर को सुशोभित करती है।

* हर मनुष्य के जीवन का एक दिन भी ऐसा ना जाए, जब वह एक श्लोक, पाठ, आधा श्लोक या केवल एक श्लोक या मंत्र का एक अक्षर नहीं सिखे या दान-धर्म जैसा कोई पवित्र कार्य नहीं किया हो।

आगे पढ़े चाणक्य अध्याय के नीति सूत्र



webdunia
FILE


* जो माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा नहीं देते है वो तो बच्चों के शत्रु के सामान हैं, क्योंकि वे विद्याहीन बालक विद्वानों की सभा में वैसे ही तिरस्कृत किए जाते हैं जैसे हंसों की सभा में बगुलों का हाल होता है।

* अपने ही लोगों से बे-इजजत होना, पत्नी वियोग, कर्ज का भार, दुष्ट मनुष्य की सेवा, गरीबी एवं दरिद्रों की सभा, यह छ: बातें शरीर को बिना अग्नि के ही जला देने के लिए काफी हैं।

आगे पढ़‍िए चाणक्य अध्याय के नीति सूत्




* ज्यादा लाड-प्यार से बच्चों में गलत आदतें आ जाती है। इसीलिए उन्हें कड़ी शिक्षा देने से वे अच्छी आदते सीखते है। अत: बच्चों को उनकी गलतियों के अनुसार समय-समय पर दंड अवश्य दें, क्योंकि ज्यादा लाड-प्यार बच्चे को बिगाड़ देता है।

* एक राजा का बल उसकी सेना है, एक ब्राह्मण का बल तेज और विद्या है, एक वैश्य का बल उसकी दौलत में तथा एक शुद्र का बल उसकी सेवा परायणता में होता है।

चाणक्य नीति सूत्र



webdunia
FILE


* एक ब्राह्मण अपने यजमानों से दक्षिणा मिलने के बाद उन्हें छोड़ देते है। विद्यार्थी विद्या प्राप्ति के बाद गुरु को और पशु जले हुए वन को त्याग देते हैं। यही सत्य है।

* यह बातें हमेशा ध्यान देने योग्य हैं कि एक वेश्या निर्धन व्यक्ति को छोड़कर चली जाती है, पराजित राजा को प्रजा छोड़कर चली जाती है, फलरहित वृक्ष को पक्षी छोड़ देते है एवं भोजन करने के बाद मेहमान घर से चले जाते है।

चाणक्य के अमर सूत्




* कोई भी व्यक्ति अगर किसी दुराचारी, कुदृष्टि वाले एवं बुरे स्थान पर रहने वाले मनुष्य के साथ मित्रता करता है, तो वह शीघ्र नष्ट हो जाता है।

* नदी के किनारे बसे वृक्ष, दूसरे व्यक्ति के घर में जाने (रहने) वाली स्त्री एवं बिना मंत्रियों का राजा, यह सब निश्चय ही शीघ्र नष्ट हो जाते हैं




हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi