Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस व्यक्ति का भोजन है तीन किलो मिट्टी, बालू और ईंट

हमें फॉलो करें इस व्यक्ति का भोजन है तीन किलो मिट्टी, बालू और ईंट
PR
बेंगलुरू। हर किसी व्यक्ति की फेवरेट डिश होती है। किसी को मीठा पसंद होता है तो कोई नमकीन और तीखा भोजन पसंद करता है, लेकिन अगर कहा जाए कि एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसका पंसदीदा खाना मिट्टी, बालू और पत्थर तो शायद आप यकीन न करेंल लेकिन यह सही है।

30 साल के हुनागुंडी को मिट्टी और बालू, पत्थर पसंद है। जब इस व्यक्ति को भूख लगती है तो औरों से अलग इसके लिए तीन थालियां लगाई जाती हैं। एक थाली में वो ईंट, दूसरे में बालू और तीसरे में कंकड़ रख के खाता है। इस व्यक्ति का कहना है कि यह उसका हुनर है और वह इसे टीवी पर दिखाना चाहता है।

कर्नाटक के एक गांव के एक गांव में रहने वाले पक्कीरप्पा ईंट, पत्थर, बालू खाना और मिट्टी चाटना इतना पसंद है कि वो दिन भर में लगभग तीन किलो तक कंकड़-पत्थर खा जाते हैं। उन्हें बचपन में चोरी-छिपे लगी मिट्टी चाटने की आदत थी, लेकिन धीरे-धीरे उसने पत्थर भी खाने शुरू कर दिए। यहीं नहीं, वो ईंटें भी खाने लगा। उन्होंने खाना खाना भी छोड़ दिया। वे दस साल की उम्र से मिट्टी, बालू रेत और ईंटों का भोजन कर रह हैं।

अगले पन्ने पर, शरीर पर क्या पड़ा असर...


उसे कभी भी पेट दर्द या कोई गंभीर बीमारी की शिकायत आज तक नहीं हुई है। हां, दांत सड़ चुके हैं और मुंह के अंदर का हिस्सा भी पत्थर जैसा ही लगता है। डॉक्टरों का कहना है कि हांलाकि इस बात का पता अभी इस शख्स को नहीं लग रहा है, लेकिन बाद में उसे पेट में दर्द और गंभीर बीमारी पिका का पता चल सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi