Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ध्रुवीय भालुओं के शिकार से प्रतिबंध हटा

हमें फॉलो करें ध्रुवीय भालुओं के शिकार से प्रतिबंध हटा
लंदन , शनिवार, 19 मार्च 2011 (12:49 IST)
रूस ने ध्रुवीय भालुओं के शिकार पर से प्रतिबंध हटा लिया है। उल्लेखनीय है कि अखंडित रूस में इस प्राणी के शिकार पर 1957 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। यह फैसला वन्य प्राणी संरक्षण आंदोलन के तहत किया गया था।

रूस के सुदूरवर्ती चुकोटा क्षेत्र के गवर्नर रोमन कोपिन ने इस प्राणी के शिकार पर से प्रतिबंध हटाने के पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस पत्र के मुताबिक उस क्षेत्र के निवासी पूरे वर्ष में 19 मादा भालुओं सहित कुल 29 ध्रुवीय भालुओं का शिकार कर सकते हैं।

बताया जाता है कि यह फैसला इस सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होने वाले खाद्य सामग्री के अभाव को देखते हुए किया गया है। हालाँकि वन्य प्राणी संरक्षण कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का विरोध किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi