Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर कोरिया से हटे परमाणु विशेषज्ञ

हमें फॉलो करें उत्तर कोरिया से हटे परमाणु विशेषज्ञ
सोल, द.कोरिया (भाषा) , शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (13:56 IST)
उत्तर कोरिया द्वारा बाहर जाने का आदेश देने के बाद के इसके परमाणु कार्यक्रमों पर निगाह रखने वाले अमेरिकी निरीक्षकों ने देश छोड़ दिया है जबकि इसकी कम्युनिस्ट सरकार ने हाल के ॉकेट प्रक्षेपण पर संयुक्त राष्ट्र की आलोचना से अप्रसन्न होकर अपना रिएक्टर फिर से शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई है।

चार अमेरिकी नागरिक प्योंगयांग से कल उड़ान के जरिये बीजिंग पहुँचे, लेकिन उन्होंने बातचीत करने से इनकार कर दिया। उनकी वापसी संयुक्त राष्ट्र परमाणु निरीक्षकों द्वारा उत्तर कोरिया छोड़े जाने के एक दिन बाद हुई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि एक अमेरिकी अधिकारी प्योंगयांग में रह गया है जो आज रवाना हो जाएगा।

सभी अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों के हट जाने के बाद विश्व समुदाय के पास उत्तर कोरिया की परमाणु सुविधाओं पर वहीं रहते हुए निगरानी करने का कोई तरीका नहीं रह जाएगा। यदि इसका परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू होता है तो यह हथियारों में प्रयुक्त होने वाला प्लूटोनियम हासिल कर सकता है।

उत्तर कोरिया ने इस हफ्ते के शुरुआत में अपना परमाणु कार्यक्रम फिर से शुरू करने और छह देशों वाली निरस्त्रीकरण वार्ता को छोड़ने की प्रतिबद्धता जताई थी क्योंकि संयुक्राष्ट्सुरक्षा परिषद ने इसके पाँच अपैल को किए गए ॉकेट परीक्षण की आलोचना करते हुए कहा था कि यह बैलेस्टिक मिसाइल संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाए जाने के प्रस्ताव का उल्लंघन है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi