Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला ने माँगे मृत पति के शुक्राणु

हमें फॉलो करें महिला ने माँगे मृत पति के शुक्राणु
न्यूयॉर्क , शनिवार, 16 अक्टूबर 2010 (15:39 IST)
मैनहट्टन की एक महिला ने अपने मृत पति के शुक्राणु की माँग अदालत से की है ताकि वह अपना घर बसा सके।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, विक्टोरिया चेग के 37 साल के पति जॉर्ज कमाउ ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। चेग ने अदालत से शुक्राणु मुहैया कराने का आग्रह किया है।

अपनी याचिका में महिला ने कहा कि उनके पति बच्चा चाहते थे जो उनकी विरासत को आगे बढ़ा सके।

पोस्ट की खबर में चेग ने कहा कि जॉर्ज कमाउ के शुक्राणुओं को जल्द से जल्द संरक्षित किया जाना चाहिए, नहीं तो वे बेकार हो जाएँगे।

कमाउ का शरीर फिल्हाल कनेक्टीकट में है लेकिन उनकी पत्नी उन्हें न्यूयॉर्क में दफनाना चाहती हैं। न्यूजर्सी के शुक्राणु और भ्रूण बैंक को इस काम को अंजाम देने से पहले अदालत के आदेश की दरकार है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi