Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बदलाव की दहलीज पर खड़ा है म्यांमार

हमें फॉलो करें बदलाव की दहलीज पर खड़ा है म्यांमार
न्यूयॉर्क , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (10:43 IST)
आने वाले ससंदीय चुनावों में हिस्सा ले रहीं म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची का कहना है कि उनका देश अब एक महत्वपूर्ण बदलाव की दहलीज पर खड़ा है।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित सू ची को न्यूयॉर्क के गैर सरकारी संगठन एशिया सोसाइटी द्वारा ‘ग्लोबल विजन’ पुरस्कार से नवाजा गया है। इस पुरस्कार को स्वीकार करने संबंधी उनका भाषण यंगून में रिकॉर्ड किया गया जिसे यहां पुरस्कार समारोह में प्रसारित किया गया।

उन्होंने कहा कि म्यामांर अब लोकतंत्र की ओर बदलाव की दहलीज पर है हमें हालांकि सफलता नहीं मिली है लेकिन हम उस मोड़ पर हैं जहां से बदलाव हो सकता है। हमें आपके जैसे दोस्तों की जरूरत है जो इस मुश्किलों से भरे रास्ते में साथ दे सकें।

सूची ने कहा कि अपने मित्रों की मदद से म्यांमार इस मुश्किल दौर से भी उबर जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन म्यांमार लोकतंत्र की सीमाओं को आगे बढ़ाएगा और दुनिया के दूसरे हिस्सों में अपने सहयोगियों से महत्वपूर्ण आदान-प्रदान करेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi